जम्मू के बाहरी इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या
जम्मू के बाहरी इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या
जम्मू, 22 फरवरी । शहर के बाहरी इलाके घरोटा इलाके में आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अरविंद नाम के व्यक्ति को लखनपाल ने अपने पिता की 12 बोर के लाइसेंसी हथियार से गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।
राष्ट्रीय सागर





