राजौरी गार्डन इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या
नई
दिल्ली, । राजौरी गार्डन इलाके में मंगलवार देररात बर्गर
किंग के आउटलेट पर एक युवक को गोली मार दी गई जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात
को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने
पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक युवक की
पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में
लेकर मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों की मानें तो आरोपित के साथ एक लड़की भी थी। फिलहाल पुलिस आरोपित की पहचान करने में जुटी है।





