मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

विवाद में पड़ोसी ने युवक की गोली मारकर हत्या की, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विवाद में पड़ोसी ने युवक की गोली मारकर हत्या की, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित अच्छेजा गांव की रॉयल सिटी सोसाइटी में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर हुए विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को थाना बादलपुर पुलिस को सूचना मिली कि रॉयल सिटी, ग्राम अच्छेजा छपरौला में रहने वाले जीवन किशोर पुत्र रामदास को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल जीवन किशोर को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जीवन किशोर की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है और वह मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र के निवासी थे।

बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से रॉयल सिटी सोसाइटी में रह रहे थे।

घटना के समय उनका अपने पड़ोसी विशाल कश्यप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गई। इसी दौरान गोली चलने की घटना हुई, जिसमें जीवन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पड़ोसी विशाल कश्यप और उसके साथी विक्की का नाम सामने आया है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें