मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

अमरनाथ यात्रियों के लिए चन्दनबाड़ी में काशी के युवा चलायेंगे विशाल भंडारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वाराणसी,। अमरनाथ यात्रियों के लिए जम्मू कश्मीर के चंदनबाड़ी में काशी

के युवा शिविर लगाकर विशाल भंडारा चलायेंगे। पूरे सावन माह तक चलने वाले

शिविर में 300 यात्रियों के ठहरने के इंतजाम के साथ उन्हें भंडारे में

बनारसी ठंडई, पूड़ी, जलेबी, दाल, चावल, पावभाजी, इडली, मसाल डोसा, दूध दिया

जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए कम्बल, जूता, मोजा, मास्क, टोपी,

स्वेटर, साल, भी उपलब्ध रहेगा। रविवार को ये जानकारी श्री बाबा काशी

विश्वनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह बंटी ने दी।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि समिति के बैनर तले जम्मू कश्मीर में अमरनाथ

यात्रियों के लिए काशी का 24वां विशाल भंडारा 29 जून से श्रावण मास तक

आधार शिविर चंदनबाड़ी में चलेगा। शिविर में शामिल होने के लिए 26 जून को

सेवादारों का दूसरा जत्था जम्मू कश्मीर रवाना होगा। चदनबाड़ी में मौके पर

पहुंचकर सेवादारों के पहले जत्थे ने कैम्प लगाने का काम भी शुरू कर दिया

है। उन्होंने बताया कि अनुमान है इस बार चन्दन बाड़ी कश्मीर में पहले से

तीन गुना अधिक यात्री जायेंगे। बनारस के बहुत से लोगों को यात्रा परमिट की

समस्या आ रही है। तय तिथि पर यात्रा परमिट भी नहीं मिल रहा है। फिर भी

हमारी संस्था ऐसे यात्रियों की समस्याओं के निवारण की कोशिश कर रही है।

बंटी ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी हमारे भंडारे के सेवादारों के

सेवादार कार्ड बनवाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सबकी

पुलिस वेरिफिकेशन के साथ मेडिकल करवानी पड़ी। जिसमें लगभग दो महीने का समय

लग गया। उन्होंने बताया कि चन्दनबाड़ी पड़ाव से 36 किमी की यात्रा अमरनाथ

गुफा के लिए शेष बचती है। हमारा पहला जत्था 10 सेवादारों का वहां चला गया

है। जो टेंट लगाने में लगा है। दूसरा जत्था 26 जून को सुबह 9 बजे मेरे

नेतृत्व में विवेक श्रीवास्तव के साथ वाराणसी स्टेशन से बेगमपुरा एक्सप्रेस

से दोपहर 12 बजे रवाना होगा। इसके पूर्व सुबह 9:00 बजे 200 बाइक का काफिला

सुबह मेरे निवास स्थान लक्सा (कौड़िया हॉस्पिटल) के सामने होटल जसलोक के

पास से निकलेगा। हम सभी पंजाब अमृतसर पहुंचकर वहां से ट्रकों में खाने-पीने

का सामान लोड कर 27 तारीख की रात्रि चंदन बाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।

उसी दिन तीसरा जत्था जिसमें मनीष गुप्ता, संतोष जायसवाल, प्रवीण सिंह,

जीतेन्द्र साहनी, अखिलेश यादव, विनोद गुप्ता, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह,

पीयूष गुप्ता, कुलदीप सिंह, मिंटू कुमार सिंह आदि 60 सेवादारों का दल रवाना

होगा, जिसमें हलवाई अजीत सिंह के साथ, इलेक्ट्रिशियन, पान व ठंडाई वाले भी

शामिल रहेंगे। चौथा जत्था 20 जुलाई को राजकोट गुजरात के प्रभारी जीतेन्द्र

भाई टाटमिया, दिनेश नन्दानि, धीरू भाई सोजित्रा, अन्य के साथ गुजराती भोजन

का सामान लेकर भंडारे में पहुंचेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें