मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में युवक को गोली मार कर किया घायल,हथियार समेत दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोतिहारी में युवक को गोली मार कर किया घायल,हथियार समेत दो गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित नकछेद टोला में बीती रात करीब 11 बजे एक युवक को अपराधियो गोली मार कर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान नकछेद टोला निवासी ब्रजकिशोर प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक निजी नर्सिग होम में इलाजरत रितेश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए महज दो घंटे के अंदर घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को घटना में प्रयुक्त हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।घायल युवक की मां सीमा देवी ने बताया कि चंद्र ग्रहण की रात थी, जिसके कारण उन्होंने रितेश को फोन करके घर जल्दी आने को कहा था। रितेश ने बताया कि उसने अपनी नानी के घर खाना खा लिया है,और वह जल्द ही घर वापस आ रहे है। इसके बाद परिवार के लोग सो गए। रात करीब 11 बजे अचानक रितेश के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी,वह कह रहा था,मां मुझे बचा लो। आवाज सुनने पर परिजन जब बाहर आये तो देखा कि रितेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसको लेकर अस्पताल पहुंचे।

वारदात की सूचना पर एसपी के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में गठित तीन विशेष टीम ने छापेमारी करते हुए महज दो घंटे के अंदर ही घटना में शामिल दो आरोपियों को हथियार के साथ पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार रात करीब 2 बजे पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। खुद को फँसा हुआ पाकर दोनों युवक छत पर चढ़ गए और पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने हिम्मत दिखाई और पड़ोस से सीढ़ी मंगवाकर अपनी जान की परवाह किए बिना छत पर चढ़कर दोनों बदमाशों को काबू में किया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शुरुआती जाँच में यह बात सामने आई है कि वारदात पुराने झगड़े और दोस्त की पिटाई का बदला लेने को लेकर कारित किया गया।फिलहाल दोनो आरोपियो से गहन पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें