मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

काशी में होलिका का आकार बढ़ाने में जुटे युवा, होलिका की मूर्ति आकर्षण का केन्द्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी काशीपुराधिपति की नगरी में रंगों के पर्व होली और

होलिका दहन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। युवा होलिका दहन के पूर्व

उसका आकार बढ़ाने में जुट गए हैं। होलिका में इस बार कई स्थानों पर होलिका

की मूर्तियां लोगों में आकर्षण का केन्द्र है। चेतगंज सेनपुरा

चौराहा,पांडेयपुर सहित अन्य स्थानों पर मूर्तियों के साथ ईको फ्रेंडली

गोहरियों से बनी होलिका भी लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं।

युवा

उपली की होलिका में लकड़ियों को रखने से परहेज कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर

युवा पर्व पर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। वहीं, शहर के अन्य

स्थानों पर होलिका में पेड़ की टहनियों के साथ अनुपयोगी सामान भी युवा रख

रहे हैं।

गौरतलब हो कि रविवार 24 मार्च को होलिका दहन होगा। पंचांग

के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च

को सुबह 09 बजकर 55 से लगेगी। और इसका समापन 25 मार्च 2024 को दोपहर 12

बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। वहीं,

होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन के दिन रविवार को

भद्राकाल सुबह 9.55 से शुरू होकर रात 11.13 बजे तक रहेगा। ऐसे में भद्रा के

बाद रात 11.13 बजे होली जलेगी।

ज्योतिषविदों के अनुसार होलिका दहन

के लिए महज 1.20 घंटे का शुभ मुहूर्त बन रहा है। होलिका दहन सर्वार्थ

सिद्धि योग और रवि योग में होगा। ज्योतिषविदों के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि

योग सुबह 7.34 बजे से अगले दिन सुबह 6.19 बजे तक है। रवि योग सुबह 6.20 बजे

से सुबह 7.34 बजे तक रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें