मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, हत्या की आशंका

गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, हत्या की आशंकाकानपुर, 26 फरवरी । शिवराजपुर थाना क्षेत्र स्थित खेरेश्वर गंगा घाट पर रविवार को गंगा स्नान करने गए एक युवक गंगा में डूब गया। पुलिस गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम को लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिवार के लोग आशंका जता रहे हैो कि उसकी हत्या की गई है।शिवराजपुर के शिव हंसी नेवादा गांव का 28 वर्षीय संजय शर्मा उर्फ संजू दुग्ध का कारोबार करके परिवार का भरण-पोषण करता था। गांव में रहने वाले जगतपाल, विश्वनाथ के साथ शनिवार शाम वह एक शादी में जाने के लिए घर से कहकर निकला और उसके बाद वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह वह गंगा स्नान करने के लिए खेरेश्वर घाट गया, जहां स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही शिवराजपुर थाने की पुलिस पहुंची और युवक की तलाश में गोताखोरों को लगाया और एनडीआरएफ को भी बुलाया। उसकी तलाश जारी है। युवक के परिवार वालों को आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। रविवार सुबह कार में उसके कपड़े मिले हैं, आरोप के आधार पर पुलिस संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीसीपी पश्चिम बिजय ढुल ने बताया कि सूचना मिली है कि गंगा नदी में एक युवक डूब गया है, उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि परिवार की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है। युवक का शव मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें