मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस- बदमाशों के बीच मुठभेड़ में युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस- बदमाशों के बीच मुठभेड़ में युवक की मौत

पाली। जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मामला खिंवाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को दो गाड़ियों में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी।एएसपी चैनसिंह महेचा ने बताया कि सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने संदिग्ध वाहनों का पीछा किया। इस दौरान एक गाड़ी ओवरस्पीड करते हुए फरार हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी को रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर स्ट्रीक लगाकर उसके टायर पंक्चर कर दिए। दीवेर घाटी के निकट वाहन रुकते ही उसमें सवार युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें कार सवार करीब 36 वर्षीय भुट्टो नामक युवक के सीने में गोली लग गई।घायल युवक को तुरंत जोजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली स्थित बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया।वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार वाहन में सवार एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया है। फरार हुई दूसरी गाड़ी की तलाश जारी है। मृतक की आपराधिक पृष्ठभूमि और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें