मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

युवक ने की खुदकुशी , जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन6 बार पढ़ा गया
युवक ने की खुदकुशी , जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर में मंगलवार सुबह एक युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश प्रधान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था और उसका इलाज रांची में चल रहा था।मंगलवार को जब परिजनों ने उसे फंदे से झूलता देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दल मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल भेजा। चिकित्सकों की शाेर से जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।राजेश पहले एक राशन दुकान में काम करता था, लेकिन मानसिक स्थिति खराब होने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से घर पर ही रह रहा था। वह अपनी मां, पत्नी और एक बेटे के साथ मकदुमपुर के घर में रहता था। खुदकुशी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर