मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की नौकरी से पहले हादसे में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक की नौकरी से पहले हादसे में मौत

सरकारी सेवा में हो गया था चयन, घर लौटते समय ट्रक ने मारी बाइक को टक्करहाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में कोतवाली सदर क्षेत्र में आगरा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक गौरव उर्फ सचिन की मौत हो गई। मृतक संगीला, थाना हाथरस गेट का निवासी था। गौरव उर्फ सचिन गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था। हाल ही में उसका सरकारी नौकरी में चयन हो गया था, लेकिन अभी उसकी जॉइनिंग नहीं हुई थी।जानकारी के अनुसार, गौरव उर्फ सचिन कल अपने घर से बाइक से हाथरस आया था। वापस लौटते समय कल रात्रि में किसी ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। वे उसे उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को हाथरस वापस ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अविवाहित था। घटना के बाद उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें