मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सरसों गांव में शुक्रवार देर रात विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि सरसों गांव निवासी प्रमोद अपनी पत्नी के साथ बाहर रहकर काम करते हैं। उनका 18 वर्षीय पुत्र आदित्य गांव में अपने चाचा पंकज के साथ रहता था। शुक्रवार रात भोजन करने के बाद आदित्य अपने कच्चे मकान में सोने चला गया।

रात करीब 11 बजे वह पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। बताया जाता है कि बोर्ड का स्विच चालू था और आदित्य नंगे पैर खड़ा होकर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा।गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उसके माता-पिता भी गांव पहुंच गए। आदित्य दो भाइयों में छोटा था।

उसकी असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। राजगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि करंट से युवक की मौत की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। लाेगाें से पता किया गया ताे यह जानकारी हुई है कि परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें