गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत- राजगीर का काम करने जा रहा था दिबियापुर- 6 वर्ष पहले हुआ था विवाह, दो बेटियों का था पिताऔरैया, 10 मार्च । जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के सुखमपुर मढ़ेया गांव के पास शुक्रवार एक युवक लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक से शव हटाया। शिनाख्त होने पर स्वजन को जानकारी दी गई।पति की मौत की जानकारी पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हैं।सुखमपुर मढ़ेया गांव निवासी 26 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र मुकुट सिंह दिबियापुर राजगीर का कार्य करने जा रहा था तभी ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।म्रतक की 6 वर्ष पहले मंगलपुर में शादी हुई थी। उसकी दो पुत्रियां हैं।घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई ।स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था।बड़ा भाई शादी के बाद से ही पत्नी के साथ जसवंतनगर (इटावा) में रहने लगा था।घर का भरण-पोषण चंद्रशेखर ही करता था।घटना की जानकारी होने जीआरपी एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।थाना प्रभारी वीपी रस्तोगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा जा रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।





