मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जामनोएडा,। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर वापस भेजा।पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 29 जून को थाना जारचा पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदराबाद बॉर्डर के पास एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार प्रदीप राठी पुत्र भगवत सिंह निवासी ग्राम भगवत जनपद बुलंदशहर उम्र 30 वर्ष को टक्कर मार दिया है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। वे लोग सड़क पर इकट्ठे हो गए थे। उन्होंने जाम लगा दिया था। पुलिस ने उन्हें समझा बूझाकर वापस भेजा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें