मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

मानसिक बीमारी परेशान युवक ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मानसिक बीमारी परेशान युवक ने की आत्महत्या

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी के मात्र दो महीने बाद ही युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई ।मस्वानपुर इलाके में रहने वाले अभिजीत कुशवाहा (31) की शादी 18 नवंबर 2025 को चौबेपुर की रहने वाली आशा के साथ हुई थी। परिवार में छोटा भाई विनीत कुशवाहा और मां नीरज हैं। पिता संतोष कुशवाहा का काफी समय पहले देहांत हो चुका है।भाई विनीत ने बताया अभिजीत बीते कुछ समय से सिजोफ्रेनिया (दिमाग के रसायनों की वह बीमारी है जिसमें व्यक्ति को झूठी आवाज़ें सुनाई देती हैं और ऐसी चीज़ों पर यकीन हो जाता है जो सच नहीं हैं।) बीमारी से ग्रसित था। जिस वजह से वह कई बार आत्महत्या करने का भी प्रयास कर चुका था।अभिजीत घर की तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। जब भाभी उन्हें चाय देने पहुंची। तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी गेट नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि भइया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों जिन्होंने बताया कि वह पहले भी कई बार सुसाइड करने का प्रयास कर चुका था। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें