मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:10 · नई दिल्ली संस्करण

युवक द्वारा आत्महत्या : लिविंग पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवक द्वारा आत्महत्या : लिविंग पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे एक 27 वर्षीय युवक ने सोमवार की रात को अपने महिला मित्र के घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में उसके भाई ने उसकी महिला मित्र तथा उसके अन्य जानकारों के खिलाफ उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक की लिविंग पार्टनर से पूछताछ कर रही है। मृतक मूल रूप से जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला था।थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि मामूरा गांव में किराए पर रहने वाले अतुल कुमार ओझा पुत्र जयंती प्रसाद उम्र 27 वर्ष मूलनिवासी जनपद प्रतापगढ़ ने सोमवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उन्होंने बताया कि मृतक गरिमा नामक युवती के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहते थे।उन्होंने बताया कि मृतक के भाई नवीन कुमार ओझा ने आज थाना फेस -3 में उसकी लिविंग पार्टनर गरिमा सिंह तथा गरिमा के अन्य परिचितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। नवीन के अनुसार 4 जनवरी को रात 2 बजे एक मोबाइल फोन से उन्हें सूचना दी गई की अतुल कुमार की तबीयत खराब है। जब वह 5 जनवरी को नोएडा आए तो उन्हें पता चला कि उनके भाई का शव सेक्टर 94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर रखा हुआ है। पीड़ित के अनुसार उन्हें पता चला कि उनके भाई का शव गरिमा सिंह पुत्री अवधेश कुमार सिंह निवासी मामूरा गांव के कमरे में मिला था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसके भाई को गरिमा सिंह और उसके अन्य हितेशियों ने आत्महत्या के लिए उकसाया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें