मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 47 लाख रूपयों के साथ पकड़ा युवक, पूछताछ जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 47 लाख रूपयों के साथ पकड़ा युवक, पूछताछ जारी

वाराणसी। वाराणसी कैंट स्टेशन पर सोमवार की देर शाम जीआरपी ने 47 लाख रूपयों के साथ स्थानीय चौक​ गोला के एक युवक को पकड़ लिया। हिरासत में लिए गए युवक से जीआरपी थाने में देर रात तक पूछताछ हुई। जीआरपी ने आयकर विभाग की टीम को भी पूछताछ के लिए बुलाया।जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह के अनुसार कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ के पश्चिमी छोर पर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे एक संदिग्ध युवक को देख जीआरपी के सिपाहियों ने उन्हें सूचना दी। इसके बाद युवक का बैग चेक किया तो उसमें पांच-पांच सौ रुपये के नोटों का बंडल देख चकित रह गए। सिपाही उसे लेकर जीआरपी थाने आए। थाने में क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने युवक से रूपयों के बारे में पूछताछ किया तो वह संतोषजनक उत्तर नही दे पाया। टीम ने उसे हिरासत में लेकर एटीएस और आयकर विभाग की टीम को सूचना दी। देर रात तक चली पूछताछ में युवक ने अपना नाम चौक गोला निवासी पंकज वर्मा ऊर्फ शिवकुमार बताया। उसने बताया कि वह रूपये लेकर दून एक्सप्रेस से ड्राई फूड खरीदने के लिए हावड़ा जाने वाला था। फिलहाल युवक से पूछताछ चल रही है। संभावना है कि बरामद रुपये हवाला के हो सकते हैं। जीआरपी प्रभारी के अनुसार पूछताछ करने पर युवक पैसे के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे पाया और न ही कोई कागज दिखा पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें