मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

65 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
65 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना। जिले में 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगाया गया है। घटना जयनगर के बकुलतला थाना क्षेत्र के मायदा दक्षिणपाड़ा इलाके की है। पुलिस ने मामले में युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार को 65 वर्षीय महिला बगीचे में घास काटने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान इलाके के एक युवक ने उन्हें अकेला पाकर उनका मुंह और गला दबाया तथा उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला बेहोश हो गईं।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शाम को उन्हें बगीचे से अचेत अवस्था में बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए बारुईपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाद में पीड़िता के परिजनों ने बकुलतला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें