मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव में निर्णायक की भूमिका में होंगे झारखंड के युवा वोटर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव में निर्णायक की भूमिका में होंगे झारखंड के युवा वोटर

रांची। लोकसभा चुनाव में राज्य के युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभायेंगे। यही वजह है कि चुनाव आयोग इन युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिखा रहा है और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहा है। इस बार राज्य में 21.67 लाख युवा पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।चुनाव आयोग की ओर से पांच जनवरी, 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के आंकड़ों के मुताबिक 21.67 लाख युवा मतदाताओं में 10 लाख 64 हजार 282 युवक और 11 लाख 2 हजार 903 युवतियां हैं जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 85 है, जो पहली बार वोट डालेंगे। यह संख्या तो पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की है, जो लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आएंगे लेकिन यदि 18 से 45 साल के मतदाताओं की संख्या का अनुमान लगाएं तो राज्य में इनकी संख्या 60 लाख के करीब होने की संभावना है।चुनाव आयोग के मुताबिक आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आवेदन करने वाले युवाओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग इन मतदाताओं को इस बार आम चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए प्रेरित करने में जुटा हुआ है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग का मुख्य फोकस युवा मतदाताओं पर है। शायद यही वजह है कि उनके बीच लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल-कॉलेजों जैसे शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिसका परिणाम आगामी चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत में देखने को मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें