मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फांसी पर लटका मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फांसी पर लटका मिला शव

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई में रामपुरा एवं कुठौंद थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बहादुरपुर नहर कोठी परिसर में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची दाेनाें थानाें की पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं रामपुराथाना पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम बिलौंहा थाना कुठौंद निवासी माता प्रसाद(35)पुत्र दुजु पाल के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि मृतक माता प्रसाद का अपनी पत्नी प्रवेशी से पूर्व में पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसे कुछ माह पूर्व परिवार न्यायालय के माध्यम से सुलझा लिया गया था। इसके बाद से वह पत्नी के साथ उरई में रहकर मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। आज सुबहबहादुरपुर नहर निरीक्षण भवन की बाउंड्री के अंदर कुछ बच्चों ने शव को महुआ ओ पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची। मृतक के दो भाई राजू और वीरेंद्र ग्राम बिलौंहा में ही रहते हैं। मृतक का 13 वर्षीय पुत्र दीपांशु है, जो अपनी मां के साथ उरई में रहता है।सीओ ने बताया कि मृतक के भाई वीरेंद्र ने बताया कि माता प्रसाद उरई में रह रहा था, ऐसे में उसका शव यहां कैसे पहुंचा, यह गंभीर जांच का विषय है। फिलहाल रामपुरा थाना पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें