मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

हेयर सैलून खोलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पंचर होने से खड्ड में गिरी बाइक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेयर सैलून खोलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पंचर होने से खड्ड में गिरी बाइक

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सहायल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अघारा गांव निवासी शिवम सविता अपने बड़े भाई मोनू सविता के साथ शुक्रवार सुबह सौंथरा अड्डा स्थित अपने हेयर सैलून को खोलने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे दिनवामऊ मोड़ के समीप पहुंचे, उनकी अपाचे बाइक का पिछला पहिया अचानक पंचर हो गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।

हादसे में शिवम सविता के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके बड़े भाई मोनू सविता को मामूली चोटें लगीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिवम को निजी वाहन से दिबियापुर के एक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतक के बड़े भाई मोनू सविता ने बताया कि दोनों भाई रोज की तरह सुबह सैलून खोलने के लिए निकले थे। शिवम दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उनके असमय निधन से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही सहायल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें