मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में युवक की धारदार हथियार से हत्या, दो गिरफ्तार, चार फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में एक 29 वर्षीय युवक की पत्नी के सामने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात एमजीएम थाना क्षेत्र के बारीडीह सिरका टोला में हुई। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जगदीश हेंब्रम के रूप में हुई है। रविवार की सुबह करीब सात बजे वह अपनी पत्नी सारंती हेंब्रम के साथ जंगल से लकड़ी लेने के लिए निकला था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों से उनका सामना हुआ। आरोपियों ने उन्हें लकड़ी लेने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने पहले सारंती हेंब्रम को पानी में धक्का देकर गिरा दिया और इसके बाद जगदीश पर कुल्हाड़ी और तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोटों के कारण जगदीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना सारंती ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सारंती के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें कोंदा हेंब्रम, अंजली हेंब्रम, बुधु हेंब्रम, बादल हेंब्रम, सरकार हेंब्रम और सनातन हेंब्रम शामिल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोंदा हेंब्रम और सरकार हेंब्रम को गांव से गिरफ्तार कर लिया। बाकी चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

एमजीएम थाना क्षेत्र के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला आपसी रंजिश और जंगल से लकड़ी लेने को लेकर पुराना विवाद प्रतीत होता है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। स्थानीय ग्रामीणों ने हत्या पर कड़ी नाराजगी जताई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें