मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेक्टर की ट्राली से नाली टूटी तो युवक ने किया विरोध, गुस्साए ट्रेक्टरचालक ने रौंदकर मार दिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भरतपुर,

20 फ़रवरी । भरतपुर शहर में अवैध बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद

हैं। मंगलवार सुबह मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बी नारायण गेट निवासी एक युवक

को अवैध बजरी माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्राली से रौंद कर मौत के घाट उतार

दिया।

पुलिस के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे अवैध बजरी माफियाओं

द्वारा बी नारायण गेट स्थित एक मकान निर्माण के लिए बजरी लेकर आए थे। इस

दौरान कॉलोनी में उपेंद्र नामक युवक की नाली ट्रैक्टर ट्राली से टूट गई।

उपेंद्र की ट्रैक्टर चालक से नोक झोंक हुई और उसने नाली टूटने का विरोध

किया। इससे नाराज ट्रैक्टर चालक ने युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और युवक

गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन जिला आरबीएम अस्पताल ले गए

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को

सूचना देने के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर देरी से पहुंची। जानकारी के

मुताबिक उपेंद्र की उम्र 22 साल है और वह कोर्ट एलडीसी की तैयारी कर रहा

था। इस घटना के बाद कॉलोनी में भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों के द्वारा

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

कॉलोनी निवासी लोकेश

ने बताया कि सुबह 8:30 बजे कॉलोनी में बजरी लेकर दो ट्रैक्टर आए थे। जिनके

द्वारा बैक करते समय युवक के नाली के पाइप को तोड़ दिया गया। जब युवक

द्वारा ट्रैक्टर चालक का विरोध किया तो गुस्साए ट्रैक्टर चालक ने युवक पर

ट्रैक्टर चढ़ा दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजन उसे आरबीएम

अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मथुरा गेट थाना

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। ट्रेक्टर से घटना कारित करने

वाले चालक अभी फरार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें