मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच में तेंदुए के हमले से युवक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बहराइच में तेंदुए के हमले से युवक घायल

बहराइच। उत्तर प्रदेश में जनपद बहराइच के कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग अन्तर्गत मुर्तिहा इलाके में शनिवार को तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमृतपुर निवासी मनोज अपने साथी कमलेश के साथ बाइक से बाजार गया था। घर वापस लौटते वक्त अमृतपुर चौराहे से लगभग साै मीटर पहले घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक बाइक पर पीछे बैठे मनोज पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक सवार दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े। मनोज की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाकर तेंदुए को भगाया। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ देख तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुए के हमले में मनोज का दायां हाथ गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजन मनोज को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल जिला चिकित्सालय में मनोज का उपचार चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें