मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायबरेली,। जेसीबी से मिट्टी खनन का वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ गया,इस

दौरान दबंगों ने उसे गोली मार दी। युवक ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

पैर में गोली लगने से अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। युवक ने प्रधान

प्रतिनिधि सहित चार लोगों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है।

मंगलवार

को नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कूढ़ा के उत्तरी छोर पर पनवरिया तालाब

में जेसीबी से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। सुबह गांव का ग्राम

पंचायत सदस्य बबलू पासी उस तरफ गया तो जेसीबी चलते देख वीडियो बनाने लगा।

वीडियो बनाते हुए जेसीबी संचालकों ने देखा तो उसे लाठी डंडों से मारने

पीटने लगे।

बबलू किसी तरह अपने घर की तरफ भागा तो बताते हैं

कि दबंगों ने घर के पास उसके बाएं पैर में गोली मार दी। परिजन उसे

नसीराबाद थाने ले आए जहां पर प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह, सत्यम, शिवम व

अमन के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है।

क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें