मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में फिर मध्ययुगीन बर्बरता, क्लब में युवती को लटका कर पीटने का वीडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता, । चोपड़ा में एक महिला की सामूहिक पिटाई का वीडियो वायरल

होने के बाद देशभर में आलोचना झेल रही ममता बनर्जी की सरकार पश्चिम बंगाल

में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल

सोमवार रात से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमे एक

क्लब की चारदीवारी के भीतर कुछ लोग एक युवती को

लटकाकर उसकी पिटाई करते हुए

दिख रहे हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति ने युवती का हाथ

पकड़ा हुआ है और तीन लोग युवती के पैर पकड़े हुए हैं। युवती हवा में लटकी

हुई है और दो लोग उसको डंडों से पीट रहे हैं। युवती चीख रही है लेकिन उन

हैवानों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। वे लगातार युवती पर एक के बाद एक डंडे से

प्रहार किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार इस वायरल वीडियो की सत्यता

की पुष्टि नहीं करता। लेकिन बंगाल भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर

इस वीडियो को सोमवार रात पोस्ट किया और लिखा, '' कमरहाटी के तलतला क्लब से

सामने आया वीडियो: चौंकाने वाली रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है

कि टीएमसी

विधायक मदन मित्रा के करीबी सहयोगी जयंत सिंह ने एक असहाय लड़की पर हिंसक

हमला किया। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने का दावा करने वाली सरकार के

तहत यह बर्बर कृत्य मानवता पर एक शर्मनाक दाग है। तत्काल जांच और न्याय से

कोई समझौता नहीं किया जा सकता।'' वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के

बाद देश भर से ममता सरकार में हो रहे इस मध्ययुगीन बर्बरता के खिलाफ आवाज

उठनी शुरू हो गई है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार या

तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

समाप्त

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें