मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

'मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी हैं आप', पवन सिंह के जन्मदिन पर पत्नी ज्योति सिंह और एक्ट्रेस त्रिशा कर ने किया पोस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी हैं आप', पवन सिंह के जन्मदिन पर पत्नी ज्योति सिंह और एक्ट्रेस त्रिशा कर ने किया पोस्ट

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह सोमवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह केक काटते और दोस्तों को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ये दोनों पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पवन सिंह केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और दोस्तों के साथ खुशी का पल साझा कर रहे हैं। ज्योति सिंह ने इस पोस्ट में लिखा, ''हैप्पी बर्थडे... भगवान आपकी सारी विश पूरी करें।''

उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट्स के जरिए पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

त्रिशा कर मधु ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट में पवन सिंह के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज एक ऐसे इंसान का जन्मदिन है जो मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी है। जन्मदिन मुबारक हो, पवन जी। भगवान आपको हमेशा खुश और सेहतमंद रखे, यही मेरी दुआ है। हर चीज के लिए शुक्रिया। एक बार फिर जन्मदिन की बधाई।

पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की थी और धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।

बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव से निकलकर पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की और 1997 में पहला एल्बम 'ओढ़निया वाली' रिलीज किया। इसके बाद उन्होंने 2004 में फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। 2008 में उनका हिट गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' रिलीज हुआ, जिसने उन्हें सिर्फ भोजपुरी इलाकों में ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी पहचान दिलाई। उनके गानों को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में देखा गया है। पवन सिंह की अभिनय और गायकी दोनों ही क्षेत्रों में मेहनत और लगन साफ दिखाई देती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें