मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा गोरखनाथ का दर्शन पूजन कर की लोकमंगल की कामना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोरखपुर,। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के अगले

दिन रविवार को जहां कई राजनेता चुनावी गणित समझने में उलझे रहे होंगे तो

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए रविवार की सुबह भी रोज की तरह ही

रही। गुरु दर्शन, पूजन, गोसेवा और भारत के भावी भविष्य को स्नेहाशीष का

पोषण। सुबह की रिमझिम बारिश से गोवंश तथा बच्चों के बीच सीएम योगी की

आत्मीयता का वातावरण और आनंदित करने वाला रहा।

गोरखनाथ

मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की

प्रातःकालीन दिनचर्या में बदलाव नहीं होता है। लोकसभा चुनाव को लेकर दो

महीने की व्यस्तता के बीच सीएम जब भी मंदिर आए तो दर्शन-पूजन के साथ उन्हें

बेहद आत्मीय संतोष देने वाली गोसेवा और बच्चों से मुलाकात-संवाद उनकी

दिनचर्या का अपरिहार्य हिस्सा बनी रही। सीएम योगी शुक्रवार शाम से गोरखनाथ

मंदिर प्रवास पर हैं। रविवार उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। शिवावतार गुरु

गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन कर उन्होंने लोकमंगल की कामना की। फिर अपने

ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका

आशीर्वाद लिया।

तत्पश्चात हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के

भ्रमण पर निकले। इस दौरान रिमझिम बारिश शुरू हो गई लेकिन उनके कदम नहीं

रुके। भ्रमण करते हुए परिसर में उनकी नजर श्रद्धालुओं के साथ आए उनके

बच्चों पर पड़ गई। मुस्कराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को

अपने पास बुला लिया। सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया।

उन्होंने बच्चों से उनका नाम, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, खूब हंसी

ठिठोली की और सभी को चॉकलेट देकर विदा किया। बारिश की फुहारों के बीच सीएम

का सानिध्य पाकर ये बच्चे काफी प्रफुल्लित नजर आ रहे थे।

काहे नाराज हैं, ले और खा ले

गोरखनाथ

मंदिर प्रवास के दौरान सीएम योगी गोसेवा करना कभी नहीं भूलते हैं। रविवार

सुबह भी वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे। यहां गोवंश

को उनके नाम श्यामा, गौरी, नंदी, भोला आदि से आवाज देकर अपने पास बुलाया।

योगी ने जब गोवंश को आवाज लगाई तो छोटी गायें और बछड़े भाव विह्वल होकर

दौड़ते चले आए। मुख्यमंत्री ने सभी को दुलार किया और उन्हें गुड खिलाकर उनकी

सेवा की। कई गोवंश तो उनके हाथों से गुड़ खाने के बाद उनसे लिपटने लगे। एक

गोवंश की चंचलता देख सीएम ने उसके माथे पर हाथ फेरा और प्यार से हंसते हुए,

गुड़ देते हुए बोल पड़े-काहे नाराज है, ले और खा ले। बारिश की फुहारों के

बीच सीएम योगी की गोसेवा का दृश्य काफी नयनाभिराम रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें