मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में गरजे योगी, बोले- दो मई के बाद टीएमसी के गुंडे जान की भीख मांगते दिखाई देंगे टीएमसी के गुंडे जान की भीख मांगते दिखाई देंगे : योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पश्चिम बंगाल के फलता में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सभी जिस साहस के साथ टीएमसी के गुंडों का सामना कर रहे हैं, आपको 30 दिन का इंतजार करना है। जब 2 मई को भाजपा की सरकार बंगाल में बनेगी तो टीएमसी के गुंडे उसी प्रकार जान की भीख मांगते दिखाई देंगे जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया और गुंडे मांगते हैं।

ओवैसी को वोट देने का मतलब भाजपा को सत्ता में लानाः ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोड शो के दौरान कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और अब्बास सिद्दीकी को भाजपा ने हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने के लिए पैसा दिया है। यदि आप एनआरसी और विभाजन नहीं चाहते हैं, तो उन्हें वोट मत दें। ओवैसी को वोट देने का मतलब होगा कि आप भाजपा को वोट दे रहे हैं।

ममता दीदी एकता में फूट डालने की कोशिश कर रही हैं: पीएम मोदी

जब अंग्रेजों ने हमारी एकता में फूट डालने की कोशिश की थी तो नेताजी सुभाष ने कहा था- भारत एक है और हर भारतीय की आशाएं, आकांक्षाएं एक जैसी हैं। आज बहुत पीड़ा होती है, जब नेताजी की इस सोच के बजाय तृणमूल कांग्रेस और ममता दीदी बोहिरागोतो की बात करती हैं। दीदी आपको टीएमसी सहित ‘नबन्ना’ छोड़कर जाना पड़ेगा, पीएम मोदी ने कहा कि दीदी, आप बंगाल की जनता पर विश्वास करिए। वो अपना निर्णय दे चुकी है। ये तय हो गया है कि आपको अब टाका-मार-कम्पनी यानि टीएमसी सहित ‘नबन्ना’ छोड़कर जाना पड़ेगा। नंदीग्राम में अपनी हार होते देख टीएमसी ने ये तय कर लिया था कि ममता दीदी को दूसरी सीट से भी लड़ाया जाए। लेकिन कुछ समझदार लोगों ने फिर दीदी को स्पष्ट कहा कि ये उनकी दूसरी बड़ी गलती होगी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के कला प्रेमियों और हर क्रिएटिव साथी को आश्वस्त करूंगा कि पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार बांग्ला साहित्य, बांग्ला सिनेमा और यहां की धरोहरों के लिए सकारात्मक माहौल बनाएगी, इसके लिए तेजी से काम करेगी। आज गरीब से गरीब को इलाज पर कम से कम खर्च करना पड़े, इसके लिए हर संभव कोशिश केंद्र सरकार कर रही है। लेकिन पश्चिम बंगाल में इलाज में भी कटमनी चलता है। यही वजह है कि दीदी की सरकार आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने के बाद वापस हट गई।

केंद्र सरकार, महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों की जल्द सुनवाई के लिए देश भर में एक हजार से ज्यादा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनवा रही है। लेकिन यहां दीदी की सरकार ने इसकी स्वीकृति ही नहीं दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें