मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र बजट सत्र: विधायकों के निधन पर सदन में दो मिनट का मौन, दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,

03 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन शनिवार

को विधायकों के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शोक प्रस्ताव

पढ़ा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सदस्य मानवेंद्र

सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा। इस दौरान विधायकों के निधन पर सदन में

दो मिनट का मौन रखा गया और मुख्यमंत्री योगी समेत सभी सदस्यों ने अपनी

श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

कि विधायक मानवेंद्र दो बार विधानसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे, 2017

और 2022 में। वह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री ने

कहा कि वह शाहजहांपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। उनकी कमी सदैव बनी

रहेगी। उनके निधन से उत्तर प्रदेश और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की

अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके परिवार के प्रति अपनी एवं सदन की ओर से शोक

संवेदना व्यक्त किया।

वहीं बलरामपुर के गैसड़ी से विधायक शिवप्रताप

यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह शिक्षक के रूप में अपने जीवन का

शुभारंभ किया। डॉ. शिवप्रताप यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही

पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित

की गई।

सदन की कार्यवाही 12 फरवरी तक चलेगी

उल्लेखनीय है कि

सर्वदलीय बैठक में यह तय हुआ है कि सदन की कार्यवाही 12 फरवरी तक चलाई

जाएगी,जिसमें तमाम संसदीय कार्य बजट और विधेयक आदि पारित कराए जाने की

तैयारी है। 5 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ की उपस्थिति में सदन में बजट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के

अभी भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव करते हुए चर्चा होगी। 6 फरवरी मंगलवार को भी

राज्यपाल के भाषण पर चर्चा करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 7 फरवरी

को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव करते हुए अभिभाषण को

पारित किया जाएगा।

8 फरवरी को राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर

विभागवार चर्चा होगी। 9 फरवरी को राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर

चर्चा होगी। 10 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा और 12 फरवरी को राज्य सरकार

द्वारा पेश किए गए बजट पर सामान्य चर्चा होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें