मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

सपा-कांग्रेस पर बरसे योगी, हनुमानगढ़ी को लेकर साधा निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
सपा-कांग्रेस पर बरसे योगी, हनुमानगढ़ी को लेकर साधा निशाना

अयोध्या,। राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के पुराने विवाद को फिर उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए आस्था के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई सरकार दिल्ली की जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या के विकास को वर्षों तक रोके रखा, वही आज दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने अयोध्या में वह परिवर्तन कर दिखाया है, जो पिछले 500 वर्षों में संभव नहीं हो पाया।

इस दौरान उन्होंने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो लोग आस्था और रामभक्ति की बातें करते हैं, वही कभी हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम करते थे। यह आस्था के साथ खिलवाड़ था।

उन्होंने सवाल किया, "क्या कोई सरकार दिल्ली की जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकती है?" हनुमानगढ़ी में ऐसा कराना सपा और कांग्रेस का पाप था, जिसे प्रदेश की जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया।

राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर हाल के विवादों का बिना नाम लिए जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग आस्था के मुद्दों पर केवल राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा सरकार ने अयोध्या के विकास और उसकी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का काम किया है।

जिन लोगों ने वर्षों तक राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं और रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या विकास से वंचित रही।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों ने न तो यहां के धार्मिक महत्व का सम्मान किया और न ही बुनियादी विकास पर ध्यान दिया। पहले सरयू नदी प्रदूषित रहती थी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव था और अयोध्या की पहचान उपेक्षा से जुड़ी हुई थी, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इसकी तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं।

आज अयोध्या महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के माध्यम से देश-दुनिया से जुड़ चुकी है। आधुनिक सड़कें, बेहतर रेलवे संपर्क, घाटों का सौंदर्यीकरण और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा अयोध्या को नई पहचान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एयरपोर्ट निर्माण का भी विरोध करती थी और लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती थी, लेकिन आज वही एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों को अयोध्या से जोड़ रहा है।

अगर नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो तो विकास अपने आप होता है। जब प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान का आशीर्वाद मिलता है तो कार्यों में कोई बाधा नहीं आती। डबल इंजन सरकार ने अयोध्या में वह कर दिखाया है, जो पिछले 500 वर्षों में संभव नहीं हो सका।

आज अयोध्या विकास, विरासत और आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बन रही है।

सीएम योगी ने विपक्ष पर भगवान राम से जुड़े स्थलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और निषादराज गुह के नाम पर बनाए गए रैन बसेरे तक का विरोध किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज गुह के मिलन स्थल की भूमि को वक्फ के नाम पर कब्जाने की कोशिश भी की गई थी। जनता ने अब विकास और विरासत के मॉडल को स्वीकार किया है।

अयोध्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां धार्मिक आस्था के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सहायता राशि वितरित की तथा पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें