मुख्यमंत्री योगी ने भूपेन्द्र चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय
जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी
है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि जनप्रिय राजनेता,
कुशल व कर्मठ संगठनकर्ता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को
जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपके यशस्वी नेतृत्व में प्रदेश भाजपा नई
ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व
सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।
उप मुख्यमंत्री केशव
प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के मंत्रियों व भाजपा के
वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि ऊर्जावान, विनम्र व कर्मठ
व्यक्तित्व के धनी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे वरिष्ठ सहयोगी,पूर्व
कैबिनेट मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी आपको जन्मदिन की
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप
दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
केन्द्रीय मंत्री
जितिन प्रसाद, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, विकास मंत्री
ए.के.शर्मा,वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, खेल मंत्री गिरीश यादव, राज्यसभा
सांसद दर्शना सिंह व प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने प्रदेश अध्यक्ष को
जन्मदिन की बधाई दी है।





