मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज को दी 208 करोड़ रुपए की सौगात, बोले-माफिया, दंगा और पलायन के दौर से निकला जिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज को दी 208 करोड़ रुपए की सौगात, बोले-माफिया, दंगा और पलायन के दौर से निकला जिला

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महराजगंज में 208 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश इंसेफेलाइटिस, माफियावाद, अराजकता और पलायन की मार झेल रहा था, लेकिन डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय इंसेफेलाइटिस महामारी बनकर बच्चों की जान लेती थी, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल थीं और किसान, नौजवान व बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करते थे। आज महराजगंज में मेडिकल कॉलेज है, कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और माफिया का आतंक समाप्त हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अब कोई माफिया गरीब की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। कोई बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता और गौहत्या करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई हो रही है।”

उन्होंने नौतनवां विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के गठन के बाद पहली बार पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत यहां हुई थी और क्षेत्र की जनता के समर्थन का ऋण विकास कार्यों के जरिए चुकाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी गई, जिसके कारण नौतनवां तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले करोड़ों रुपए कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल पर खर्च किए जाते थे, जबकि अब वही धन मंदिरों के सुंदरीकरण और धार्मिक स्थलों के विकास में लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और सहयोगी दलों के विधायक अपने क्षेत्रों में सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम कर रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्षी दल इन परियोजनाओं में हमेशा बाधा बने रहे। उन्होंने दावा किया कि देश में डबल इंजन सरकार के मॉडल को व्यापक समर्थन मिल रहा है और पश्चिम बंगाल में भी जनता बदलाव चाहती है।

ईंधन आपूर्ति और वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें कई गुना बढ़ी हैं, लेकिन भारत सरकार ने हालात को नियंत्रित रखने का प्रयास किया है।

उन्होंने लोगों से विपक्ष के “नकारात्मक नैरेटिव” से बचने की अपील करते हुए कहा कि देशहित में लिए गए फैसलों के साथ सभी नागरिकों को खड़ा होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “देश से बढ़कर कुछ नहीं है। जो भी निर्णय राष्ट्रहित में होगा, उसमें हर भारतीय को प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें