मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

भाेपाल में शादी समाराेह के दाैरान सिलेंडर ब्लास्ट, 50 फीट तक उठीं लपटें, मेहमानों ने भागकर बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाेपाल में शादी समाराेह के दाैरान सिलेंडर ब्लास्ट, 50 फीट तक उठीं लपटें, मेहमानों ने भागकर बचाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में सोमवार रात एक मैरिज रिसेप्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भौंरी इलाके में स्थित होटल प्ले एंड रिसोर्ट में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जबकि आग की लपटें करीब 50 फीट ऊंचाई तक उठती नजर आईं।जानकारी अनुसार घटना देर रात करीब 10 बजे की है, जब होटल परिसर में शादी का रिसेप्शन चल रहा था। अचानक आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए मेहमान इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने पास में रखे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही पलों में सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और आग ने विकराल रूप ले लिया।टला बड़ा हादसागनीमत रही कि जिस स्थान पर सिलेंडर फटा, वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले तक उसी जगह गाड़ियां खड़ी थीं। अगर धमाका उस समय होता तो जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।दमकल की मशक्कत, देर रात तक चला रेस्क्यूआग पर काबू पाने के लिए गांधीनगर, बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर जेसीबी की मदद से जले हुए सामान को हटाया गया और क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित किया गया। देर रात तक धुआं निकलता रहा, जिसके चलते एहतियातन दमकल वाहन मौके पर तैनात रहे। इस घटना ने शादी समारोह की खुशियों को दहशत में बदल दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें