मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 1:31 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, रिश्वत मांगने वाले दो विपणन अधिकारी सस्पेंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, रिश्वत मांगने वाले दो विपणन अधिकारी सस्पेंड

भोपालकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिश्वत मांगने वाले दो विपणन अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत मांगने वाले दोनों ही अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

इससे पहले भी एक विपणन अधिकारी को निलंबित किया गया था । आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिश्वतखोरी के मामले में कृषि विभाग के दो विपणन अधिकारियों नीरज वर्मा और संदीप दीदावत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

बताया गया है कि नीरज वर्मा ने सीहोर जिले के वेयर हाउस संचालको से 50-50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। वेयर हाउस संचालको से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। इसी तरह विपणन अधिकारी संदीप दीदावत ने रायसेन स्थित वेयरहाउस संचालक से 60 हजार की रिश्वत मांगी थी।

रायसेन में निरीक्षण के दौरान प्रकाश वेयरहाउस के संचालक से सब्सिडी की राशि जारी करने रिश्वत मांगी गई थी।

इन अधिकारियों की शिकायत केन्द्रीय कृषि मंत्री को मिली थी, शिकायत के बाद शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर दोनों अधिकारी सस्पेंड कर दिया गया है।

इससे पहले मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस संचालकों से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

रिश्वत के तौर पर शिवाय वेयरहाउस से 1 लाख और श्री कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार की मांग की गई थी ।जिस पर विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था ।

दरअसल केंद्रीय मंत्री चौहान विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं और सीहोर तथा रायसेन जिला उनके संसदीय क्षेत्र में आता है। वह पिछले दिनों संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर थे और उन्हें कई लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की थी।इस शिकायत के आधार पर विपणन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें