मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का यलाे अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 30 जिलों में येलो अलर्ट

जयपुर, । राजस्थान में मानसून पूरी तरह

से सक्रिय है। सोमवार सुबह सीकर और बहरोड़ में बारिश हुई। रविवार रात पानी

भरने

के कारण बीकानेर के करणी माता मंदिर की दीवार गिर गई। मौसम केंद्र जयपुर

ने सोमवार को 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। केवल बीकानेर,

हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश का अलर्ट नहीं है।

माैसम केन्द्र जयपुर के अनुसार

जुलाई तक प्रदेश में 127.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 10

प्रतिशत ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में जोधपुर, टोंक और नागौर में अच्छी

बारिश हुई है। टोंक की सड़कों पर तो दाे-दाे फीट तक पानी भर गया था।

घरों-दुकानों में भी पानी घुस गया है। रविवार रात बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर की दीवार बारिश के

पानी के कारण ढह गई। दीवार काफी पुरानी थी। इसके आसपास पानी भर गया था। इस

वजह से नीचे का हिस्सा धराशायी हो गया। घटना के समय वहां कोई

नहीं था। बहरोड़ में सोमवार सुबह मौसम साफ था। 10.30 बजे के करीब अचानक मौसम बदला। दस

मिनट तक बारिश हुई। अब पूरे शहर में बादल छाए हैं। सीकर में सुबह करीब

11:55 बजे बारिश शुरू हुई। पन्द्रह मिनट तक तेज बारिश होने के बाद रुक गई। करीब

दस

मिनट बाद फिर से पानी गिरना शुरू हुआ। सीकर शहर में पिछले 24 घंटे में छह

मिलीमीटर बारिश मापी गई है। पिछले 24 घंटे में जोधपुर, टोंक और नागौर में

अच्छी बारिश हुई।

रविवार को

टोंक में दाे घंटे में ही 52 मिमी, नागौर में करीब 17 और

जोधपुर में पांच मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की

बूंदाबांदी

हुई। बाकी जगह मौसम साफ रहा। बारिश से टोंक के बाजार, काली पलटन क्षेत्र

में दाे फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार साेमवार काे बांसवाड़ा,

चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़,

प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर,

झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर,

जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली में सामान्य बारिश होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें