मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में हीटवेव का येलो अलर्ट, 29 मई को बारिश से गिरेगा पारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर में हीटवेव का येलो अलर्ट, 29 मई को बारिश से गिरेगा पारा

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी दिनों में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 28 मई को भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 29 मई को तेज आंधी, तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस बदलाव का असर अगले तीन दिनों तक यानी 31 मई तक देखने को मिलेगा। 28 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में उमस भरी गर्मी के साथ हीटवेव से लोग परेशान रहेंगे। हालांकि, दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

29 मई को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। सुबह से शाम तक तीनों पहर में बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने को संभावना है। 31 मई को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है।

दोनों दिन आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 1-2 जून को उमस और बादल छाए रहेंगे। 1 जून को अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है और आसमान आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। इसके बाद 2 जून को पारा 40 डिग्री और 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई के बाद से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि अलर्ट के दौरान नागरिक तेज हवाओं और बिजली गिरने से सतर्क रहें। बारिश के दौरान खुले में जाने से बचें। फिलहाल 48 घंटों में मौसम पूरी तरह करवट लेने वाला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें