मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

'बागी 4' का 'ये मेरा हुस्न' गाना रिलीज, हरनाज संधू का दिखा ग्लैमरस अंदाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'बागी 4' लगातार चर्चाओं में है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'ये मेरा हुस्न' जारी कर दिया है। यह गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। एक ओर जहां फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्साह बना हुआ था, वहीं इस गाने ने तो फैंस की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है। इस गाने में हरनाज कौर संधू बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं।

समंदर किनारे फिल्माए गए इस गाने में हरनाज ने डांस और एक्सप्रेशन्स से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बॉस्को मार्टिस की कोरियोग्राफी ने हरनाज के मूव्स को और भी शानदार बना दिया है। मेकर्स को विश्वास है कि पिछले गानों की तरह इसे भी लोग पसंद करेंगे। बोल्ड अवतार में वो खूबसूरत सुनहरे रेत और घाटियों के बीच दिख रही हैं।

इस गाने को शिल्पा राव ने गाया है। वहीं संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है और बोल समीर अंजान ने लिखे हैं।

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की झलक भी दिखाई देती है, जो अपने अंदाज से गाने की एनर्जी को दोगुना कर रहे हैं। टाइगर ने भी इस गाने की छोटी सी क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "हर धड़कन के साथ जोश बढ़ाएं। 'ये मेरा हुस्न' गाना रिलीज हो गया है।"

'बागी 4' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ए. हर्ष का है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बाजवा, हरनाज संधू, और संजय दत्त जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म के दो गाने 'गुजारा' और 'अकेली लैला' पहले ही रिलीज कर दिए थे।

'बागी 4' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें