मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

साल 2024 : बंगाल की 12 महान हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
साल 2024 : बंगाल की 12 महान हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

कोलकाता। साल 2024 के समाप्ति के साथ ही बंगाल ने कई मशहूर और लोकप्रिय व्यक्तित्वों को खो दिया। इस आलेख में हम उन 12 महान विभूतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस वर्ष निधन हुआ।1. उस्ताद रशीद खान (नौ जनवरी)भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक उस्ताद रशीद खान (जन्म एक जुलाई 1968) का नौ जनवरी को निधन हो गया। वे इनायत हुसैन खान के प्रपौत्र थे। उन्हें 2006 में पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2022 में पद्मभूषण सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।2. अंजना भौमिक (17 फरवरी)बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अंजना भौमिक का 17 फरवरी को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के चलते उनका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब था।3. बुद्धदेव भट्टाचार्य (आठ अगस्त)पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य (जन्म एक मार्च 1944) का आठ अगस्त को निधन हो गया। वे 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे।4. उत्पलेंदु चक्रवर्ती (20 अगस्त)राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक उत्पलेंदु चक्रवर्ती का 20 अगस्त को 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'मयनातदंत', 'चोख', और 'देवशिशु' शामिल हैं।5. छंदा सेन (12 सितंबर)कोलकाता दूरदर्शन की वरिष्ठ समाचार वाचिका छंदा सेन का 12 सितंबर को निधन हो गया। उनका करियर 1974 में आकाशवाणी से शुरू हुआ और बाद में दूरदर्शन में अपनी छाप छोड़ी।6. देबराज राय (17 अक्टूबर)थिएटर और फिल्म अभिनेता देबराज राय का 17 अक्टूबर को निधन हो गया। सत्यजीत रे की फिल्म ‘प्रतिद्वंद्वी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले देबराज ने बंगाली सिनेमा में एक खास जगह बनाई।7. विवेक देबरॉय (01 नवंबर)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार रहे विवेक देबरॉय का एक नवंबर को निधन हो गया। वे एक प्रख्यात अर्थशास्त्री थे और उन्होंने भारतीय रेल, इतिहास और संस्कृति पर गहन लेखन किया।8. मनोज मित्रा (12 नवंबर)प्रख्यात रंगमंच अभिनेता और नाटककार मनोज मित्रा का 12 नवंबर को निधन हो गया। वे 1985 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कई अन्य सम्मानों से सम्मानित किए गए थे।9. उमा दासगुप्ता (18 नवंबर)बहुचर्चित बांग्ला फिल्म 'पथेर पांचाली' में 'दुर्गा' की भूमिका निभाने वाली उमा दासगुप्ता का 18 नवंबर को निधन हो गया। वे एक शिक्षिका भी थीं और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं।10. पंकज दत्ता (30 नवंबर)पश्चिम बंगाल पुलिस के पूर्व आईजी पंकज दत्ता का 30 नवंबर को बनारस के एक अस्पताल में निधन हो गया।11. सुनीतिकुमार पाठक (पांच दिसंबर)प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान सुनीतिकुमार पाठक का पांच दिसंबर को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे शांतिनिकेतन में अपने जीवन का बड़ा हिस्सा ज्ञान अर्जन में समर्पित रहे।12. राजा मित्रा (21 दिसंबर)राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक राजा मित्रा का 21 दिसंबर को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें