मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

यादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपित एसएफआई नेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपित एसएफआई नेता

कोलकाता जादवपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में है। विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के आर्ट्स यूनिट के सह-सचिव सौमिक मंडल पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह शिकायत सीधे संगठन में दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएफआई की यादवपुर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय समिति ने बुधवार देर रात प्रेस बयान जारी कर सौमिक को फिलहाल संगठन के सभी कार्यों से अलग करने का फैसला लिया। समिति के इस कदम को संबंधित हलकों में आरोप की प्राथमिक स्वीकार्यता माना जा रहा है।इसी बीच विश्वविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर वामपंथी और अतिवामपंथी संगठनों के विरोध पर तृणमूल छात्र परिषद ने तीखा हमला बोला है। संगठन के नेता सुदीप राहा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि गांव, कस्बे और शहरों से सपने लेकर पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की अकाल मृत्यु हो रही है और सबूत मिटाने की नीयत से कुछ लोग सीसीटीवी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस दुराचार को और अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।सुदीप ने मांग की कि सीसीटीवी का विरोध करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नामित कुलपति को विश्वविद्यालय में नियुक्त किया जाए। उन्होंने राज्यपाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह सनग्लास लगाकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।दूसरी ओर, छात्रा अनामिका मंडल की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की जांच में पुलिस ने बुधवार को झील में गोताखोर उतारे। वहां से एक जोड़ी जूते बरामद हुए हैं, जिन्हें परिवार के जरिए पहचान कराया जाएगा कि वे अनामिका के हैं या नहीं। घटना के दिन परिसर और झील किनारे मौजूद कई छात्रों, सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें