मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

सर्विलांस टीम ने खोए 108 मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमेठी़, । सर्विलांस टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से जनता

के खोए हुए 108 मोबाइल फोन को ट्रेस कर रिकवरी करते हुए बरामद किया। इनकी

कीमत 16 लाख 20 हज़ार रुपये है।

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने

मुख्यालय गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया

कि सर्विलांस टीम ने सराहनीय कार्य किया है। टीम ने विभिन्न स्थानों पर

जनता के गुम हुए 108 फोन की रिकवरी उत्तर प्रदेश के ही अलग-अलग जनपद से

नहीं बल्कि अन्य कई प्रदेशों से कर ली। मोबाइल फोन के मालिकों को उनके गुम

हुए मोबाइल फोन को वापस उनके हाथों में दिया। खोए मोबाइल फोन पाकर

स्वामियों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी गई। कुछ लोगों का कहना है कि

उन्होंने खोए हुए अपने मोबाइल फोन को वापस प्राप्त करने की उम्मीद ही छोड़

दी थी। ऐसे में जब आज उन्हें अपना खोया हुआ फोन वापस प्राप्त हुआ तो उनकी

खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। गायब हुए मोबाइल फोन को वापस प्राप्त करने के

बाद सभी लोगों ने अमेठी पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस

दौरान पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह सर्विलांस टीम का एक

छोटा सा प्रयास है जो मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर मुस्कान लाता है। हमारा

आगे भी प्रयास रहेगा कि जिले में जहां से भी इस तरह की शिकायत प्राप्त

होती है, उन्हें सूचीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के

माध्यम से बरामद कर मोबाइल स्वामी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें