मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

वर्ली हिट-एंड-रन मामला :पुलिस ने सीन रीक्रिएट किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपित मिहिर शाह की

मौजूदगी में वर्ली के सीजे हाउस से लेकर सी लिंक तक वर्ली बीएमडब्ल्यू

हिट-एंड-रन केस के सीन को रीक्रिएट किया। इसके साथ ही पुलिस ने मिहिर शाह

और ड्राइवर विदावत को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की। इसके बाद दोनों

आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मिहिर शाह ने

कबूल किया कि दुर्घटना के वक्त वह कार चला रहा था, जिससे दुपहिया वाहन पर

पीछे बैठी कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई जबकि स्कूटर चला रहा उसका पति

प्रदीप घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय आरोपित को पता था कि

महिला उसकी कार के एक टायर में फंस गई है, फिर भी वह लापरवाही से गाड़ी

चलाता रहा और रुका नहीं। यह घटना रविवार की सुबह मुंबई के वर्ली इलाके में

हुई, जब आरोपित एक पार्टी से लौट रहा था।

घटना के बाद शाह अपनी कार और

ड्राइवर को छोड़कर तुरंत ऑटो-रिक्शा में बैठकर भाग गया। पुलिस के अनुसार वह

सबसे पहले गोरेगांव में अपनी महिला मित्र के घर पहुंचा, जहां से उसकी बहन

उसे बोरीवली स्थित उसके घर ले गई। इसके बाद शाह अपने दोस्त और परिवार के

सदस्यों के साथ ठाणे जिले के शाहपुर स्थित एक रिसॉर्ट में भाग गया था।

पुलिस ने शाह को मंगलवार को शाहपुर से गिरफ्तार किया था। घटना से पहले

आरोपित और उसके दोस्तों ने कुल 12 बड़े पैग व्हिस्की पी थी। इस मामले की

गहन छानबीन जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें