मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व पर्यावरण दिवस: लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाल चलाया महा सफाई अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर, । विश्व पर्यावरण दिवस पर अक्षय पात्र फाउंडेशन ने अपनी

सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक अनूठी पहल की और जयपुर की जनता को जागरूक

करने के लिए संस्था द्वारा अक्षय पात्र से आरसूएचएस तक जागरूकता रैली

निकाली गई साथ ही एक महा सफाई अभियान भी चलाया गया। जगतपुरा के अक्षय पात्र

फाउंडेशन ने प्रताप नगर स्थित शहर के सबसे बड़े हॉस्पिटल आरसूएचएस के बाहर

स्लिप लेन पर पड़े कचरे एवं प्लास्टिक की थेलियो की महासफाई का अभियान चलाया

और पुरे क्षेत्र को साफ़ सुथरा किया।

विश्व पर्यावरण दिवस

के उपलक्ष में संस्था द्वारा अक्षय पात्र से आरसूएचएस तक जागरूकता रैली भी

निकाली गई। जिसमे जयपुर की जनता को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक

किया गया। स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए कितना ज़रूरी है इसकी महत्ता भी समझाई

गई।

हॉस्पिटल परिक्षेत्र के बाहर स्लिप लेन पर संस्था

द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कचरे और प्लास्टिक के अम्बार को साफ़ किया

गया इसके कारण हॉस्पिटल में आने वाले मरीज एवं गेट पर खड़े रहने वाले ऑटो

वालो को परेशानी होती थी तथा प्लास्टिक खाने से गौ-माता को भारी नुकसान

होता है। जन जाग्रति के लिए वहा पर कुछ स्लोगन भी लिखे गए जिससे लोग जागरूक

हो एवं अनचाहे स्थानों पर प्लास्टिक फेंक कर जाने-अनजाने गौ हत्या का पाप

अपने सिर नहीं ले।

संस्था के उपाध्यक्ष रघुपति दास ने बताया

की राजस्थान के दस जिलो में स्थित सभी ब्रांच में यह स्वस्छता एवं

गौ-संरक्षण का संदेशात्मक अभियान चलाया गया एवं आमजन को जागरूक किया गया कि

यथास्थान पर ही कचरे का निस्तारण करे, प्लास्टिक का यथास्थान निस्तारण

करे, पेड लगाये एवं कम से कम प्रदुषण फैलाकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं जीवन

जीने योग्य बनाए रखे जिससे आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रकोप से बचाया

जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें