मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों की रोकथाम के लिए कार्यशाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों की रोकथाम के लिए कार्यशाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सकों के लिए पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले एवं प्राथमिक पशु रोगों को रोकने के लिए लखनऊ के एक होटल में दो दिवसीए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ गुरूवार को विशेष सचिव पशुपालन विभाग देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर पशु चिकित्सकों को संबोधित करते हुए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि कई गंभीर बीमारियां पशुओं के वायरस से हुई हैं। इस कार्यशाला के बाद पशुपालन विभाग के जानकार जनपदों में जाकर विभाग के चिकित्सकों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी संक्रमण होने से पूर्व उसे चिन्हित कर लेंगे। इससे वहीं पर उसे नियंत्रित किया जा सकेगा। गोरखपुर एवं पीलीभीत के अलावा प्रदेश में जितनी रामसर साइट हैं वहां पर विशेष अभियान चलाया जायेगा। डाॅ. संजय त्रिपाठी ने आभार जताया। कार्यशाला में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. राहुल चन्द्रा, डाॅ. विवेकानंद गंगवार, निदेशक डाॅ. संगीता तिवारी और डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें