मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में राजनाथ समेत अन्य प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, लखनऊ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के

उम्मीदवार राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी (सपा) के रविदास मेहरोत्रा और

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार सरवर मलिक के प्रचार में पार्टी

कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी।

समाजवादी पार्टी के

प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के लिए महिला नेत्रियों ने नाका हिण्डोला

क्षेत्र में प्रचार किया। प्रचार में उतरीं महिला नेत्री पूजा ने मार्केट

में व्यापारियों से रविदास मेहरोत्रा को जिताने की अपील की। वहीं इंदिरा

नगर क्षेत्र में महिला नेत्री शिल्पी यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी

का प्रचार किया।

शहर के विक्रमादित्य वार्ड में मार्टिनपुरवा

क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संवाद कार्यक्रम किया।

इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह पहुंचे और भाजपा

प्रत्याशी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील

की।

लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पकड़ को

देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचकर पर्चियां बांटी। कुंवर

ज्योति प्रसाद वार्ड में बूथ अध्यक्ष रामजीत, पूर्व पार्षद शिवपाल सहित

कार्यकर्ताओं ने पर्ची वितरण किया।

वहीं भाजपा प्रत्याशी राजनाथ

सिंह का प्रचार कर रहे भाजपा नेता नीरज सिंह चारबाग रेलवे स्टेशन

पहुंचे।वहां रेलवे यूनियन के सदस्यों व कुली का काम करने वाले लोगों से

मिलकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

बसपा प्रत्याशी सरवर

मलिक के लिए उनकी पत्नी शाहीन बानो प्रचार करने उतरीं। रईस नगर और

हुसैनाबाद में प्रचार के दौरान शाहीन बानों ने बसपा प्रत्याशी की जीत के

लिए अपनी ओर से अपील की। बसपा के कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील किया कि

अपने वोटरों को बूथ तक लाने की जिम्मेदारी को आपको बखुबी निभाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें