मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

नशे के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, दुकान में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नशे के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, दुकान में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के देउली अस्पताल रोड इलाके में कथित रूप से मादक पदार्थ और शराब की अवैध बिक्री के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने लाठी-डंडों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक पान-चाय की दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि संबंधित दुकान पर लंबे समय से अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही थी तथा रात के समय वहां नियमित रूप से शराब पीने वालों का जमावड़ा लगता था। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहा है और अनेक परिवारों का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

महिलाओं ने बताया हमने रविवार को दुकान संचालक को इस गतिविधि को बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद सोमवार देर रात फिर से कथित रूप से नशे का अड्डा संचालित होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंची।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कड़ी चेतावनी दी कि देउली और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की मादक पदार्थों की बिक्री या नशे का अड्डा संचालित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने तथा ऐसे सभी ठिकानों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाने का दावा करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर निगरानी पर्याप्त नहीं है। इसी कारण आम लोगों को इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें