कांग्रेस का गारंटी कार्ड भरकर कार्यालय पहुंची महिलाओं ने किया हंगामा
लखनऊ,। लखनऊ के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं ने
बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर हंगामा किया। महिलाओं ने
हंगामा करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त उनसे गारंटी कार्ड भरवाया गया था।
उन्हें पांच जून को कार्यालय पर बुलाया भी गया था। वे कांग्रेस का गारंटी
कार्ड भरकर आयी हैं, लेकिन यहां उन्हें बुलाकर कोई कांग्रेस पदाधिकारी नहीं
पहुंचा है।
कांग्रेस का गारंटी कार्ड भरकर प्रदेश
कार्यालय पहुंची तसलीम ने बताया कि चुनाव के वक्त उनके पास लोग आये थे,
उन्होंने कांग्रेस का गांरटी कार्ड भरवाया था। गारंटी कार्ड के अनुसार उनके
खाते में एक लाख रुपये आने की बात कही गयी थी। वह यही एक लाख रुपये लेने
आयी हूं। कांग्रेस के कार्यालय में किसी पदाधिकारी के गारंटी कार्ड पर कुछ
ना कहने पर वह बाहर आ गयी है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस
का गारंटी कार्ड को मोहल्ले में कई महिलाओं से भरवाया गया है। गारंटी कार्ड
को भरने वाली बाकी महिलाएं भी कार्यालय पहुंच रही हैं। कांग्रेस नेता व
कार्यकर्ताओं ने उनसे गारंटी कार्ड तो भरवाये थे, लेकिन पांच जून को उनके
खाते में रुपये देने वाला कोई गारंटर नहीं दिखायी दे रहा है। उनके फोन तक
तो उठ नहीं रहे हैं।
माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस के प्रदेश
कार्यालय के बाहर पहुंची महिलाओं ने करीब दो घंटे के हंगामे के बाद वापसी
कर ली। उनके हाथों में नौकरी देने, एक लाख रुपये खाते में देने जैसे वायदों
वाले गांरटी कार्ड थे। जिसको लेकर महिलाएं अपने क्षेत्र के स्थानीय
कांग्रेस नेताओं के घर भी जायेगी और एक लाख रुपये की मांग करेगी।





