मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी सर्किट हाउस में कर रहे थे बैठक, बाहर महिलाओं ने काटा हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी सर्किट हाउस में कर रहे थे बैठक, बाहर महिलाओं ने काटा हंगामा

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को मुरादाबाद आगमन के दौरान जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र की महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। महिलाएं नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और शिकायत करने पर परिजनों से मारपीट करने के आरोपितों की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज थी और उन्हाेंने न्याय की गुहार लगाई।आरोप है कि केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।सीएम योगी आदित्यनाथ के आज सर्किट हाउस पहुंचने पर थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के परिवार की महिलाएं गेट पर एकत्र हो गईं। महिलाओं ने कहा कि गांव की नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि 16 अक्टूबर को घर में अकेली होने पर पड़ोस के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आराेपित धमकी देकर भाग गए थे। परिजनों ने जब आरोपिताें के घरवालों से शिकायत की तो उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में 27 नवंबर को 10 नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया।उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के दौरान नाबालिग की मां और एक अन्य महिला गश खाकर सड़क पर गिर गईं।पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हंगामा कर रही दोनों महिलाओं को महिला थाना पुलिस थाने ले गई हैं। बाद में अन्य महिलाओं को भी समझाकर वहां से हटाया गया। इस मामले की जांच की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें