मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री के आवास के बाहर महिलाओं का हंगामा, किया विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री के आवास के बाहर महिलाओं का हंगामा, किया विरोध प्रदर्शन

कूचबिहार। अन्नपूर्णा योजना की राशि अब तक नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने गुरुवार को महिला एवं बाल कल्याण विभाग की राज्य मंत्री मालती रावा रॉय के घर के सामने प्रदर्शन किया। कूचबिहार शहर के हरेंद्र नारायण रोड स्थित मंत्री के आवास के बाहर करीब 100 महिलाएं एकत्रित होकर विरोध जताने लगी।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कई बार उनका सर्वे भी किया गया, लेकिन अब तक उन्हें योजना की राशि नहीं मिली है।

महिलाओं का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई जगहों पर शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। आखिरकार उन्होंने मंत्री के घर के सामने प्रदर्शन करने का फैसला किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल को मंत्री के आवास के बाहर तैनात किया गया है। प्रदर्शन को लेकर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें