मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर : पांडु नदी के किनारे महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर, । सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में पांडु नदी के किनारे

इमलीपुर गांव के पास बुधवार को एक महिला का शव पाया गया। आशंका है कि उसकी

हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर

दी है। पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराना है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो

पा रहा है कि उसकी मौत कैसे हुई है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

सहायक

पुलिस आयुक्त घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया कि सेन पश्चिम पारा थाना

क्षेत्र के इमलीपुर गांव के पास पांडु नदी के किनारे बुधवार को एक महिला

(35) का शव पाए जाने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

सूचना पर

पुलिस और फील्ड युनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतका की

पहचान उसके कपड़ों से कराने का प्रयास जारी है। देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है

कि उसकी मौत लगभग एक सप्ताह पूर्व हुई होगी। शव सड़ चुका और दुर्गन्ध आ

रही है। उसकी मौत कैसे हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद

ही हो पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें