मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

करवा चौथ पर घर जा महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
करवा चौथ पर घर जा महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में ससुराल जा रही महिला पुलिस कर्मी को बाइक सवार से लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया। बाइक सवार ने सुनसान जगह देख महिला पुलिस कर्मी को खेत पर घसीट ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।अयोध्या पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी की ससुराल सेन पश्चिम पारा के एक गांव में है। वह अवकाश लेकर करवाचौथ के लिए अपनी ससुराल सादे कपड़ों पर जा रही थी। अभी वह नरवल ही पहुंची थी कि अंधेरा होने लगा और कोई वाहन न होता देख अपने गांव की ओर पैदल चलने लगी। रास्ते में ही उसी गांव का कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पासवान बाइक से आ रहा था और महिला पुलिस कर्मी ने उससे लिफ्ट मांग ली। कल्लू ने सुनसान जगह देख बाइक रोकी और महिला पुलिस कर्मी को जबरदस्ती खेत पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। विरोध के दौरान महिला ने आरोपित के उंगली में जोर से काट लिया और महिला का दांत भी टूट गया। इसके बाद आरोपित भाग गया था। अपर पुलिस आयुक्त हरीश चंदर ने सोमवार को बताया कि पीड़िता ने संबंधित पुलिस चौकी में जाकर घटना की जानकारी दी और रात भर चले सर्च आपरेशन में आरोपित कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। इसके साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें